Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Jhunjhunu News : ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, ऊपर नजर गई तो खुल गया बड़ा राज, अब गिरफ्त में शाहरूख

, ,

Jhunjhunu News : ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, ऊपर नजर गई तो खुल गया बड़ा राज, अब गिरफ्त में शाहरूख

Police arrest accused in trial room video recording case

चिड़ावा। चिड़ावा पुलिस ने एक कपड़ा शोरूम के ट्रायल रूम में महिला का कथित रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

YouTube video

पुलिस के अनुसार परिवादिया ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ चिड़ावा स्थित एक कपड़ा शोरूम में खरीदारी करने गई थी।

शिकायत के अनुसार ट्रायल रूम में कपड़े बदलते समय उसे ऊपर बने एक छेद से मोबाइल फोन दिखाई दिया, जिससे कथित रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी।

मोबाइल में मिला वीडियो होने का आरोप

शिकायत में कहा गया कि ट्रायल रूम से बाहर आने के बाद संबंधित युवक को पकड़कर उसका मोबाइल देखा गया, जिसमें कपड़े बदलते समय का वीडियो होने का आरोप लगाया गया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय आरोपी शाहरूख शेख निवासी पुरानी बस्ती, चिड़ावा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसमें मौजूद वीडियो, फोटो तथा अन्य डिजिटल सामग्री की तकनीकी जांच की जा रही है।

डिजिटल साक्ष्यों की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त मोबाइल फोन को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

मामले में यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल में अन्य किसी महिला से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी विकास धींधवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur