Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में पेयजल कनेक्शन को लेकर विवाद, वार्डवासी और वकील आमने-सामने

, ,

Video News : झुंझुनूं में पेयजल कनेक्शन को लेकर विवाद, वार्डवासी और वकील आमने-सामने

मैन लाइन से कोर्ट कनेक्शन को लेकर बढ़ा विवाद


Residents and lawyers dispute over water connection in Chirawa

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 28 में शुक्रवार को पेयजल कनेक्शन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

मामले में वार्डवासी और वकील आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात प्रशासन के सामने रखी।

एसडीएम कार्यालय पहुंचे वार्डवासी

YouTube video

वार्डवासियों ने पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाया।

इसके बाद वे जलदाय विभाग पहुंचे और एईएन से मुलाकात कर समाधान की मांग की।

मैन लाइन से कनेक्शन लेने का विरोध

वार्डवासियों का कहना है कि हाल ही में बने कुएं से वार्ड के लिए मुख्य पेयजल लाइन डाली गई थी।

आरोप है कि इसी मैन लाइन से कोर्ट परिसर के लिए कनेक्शन लिया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया।

पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोर्ट परिसर को सीधे बोरवेल से कनेक्शन दिया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

लेकिन वार्ड की मुख्य लाइन से कनेक्शन लेने पर क्षेत्र की पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

वकीलों ने भी रखी अपनी बात

वहीं दूसरी ओर वकीलों का कहना है कि न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

इसी समस्या के समाधान के लिए आदेशानुसार कनेक्शन करवाया जा रहा था।

कुछ देर बहस की स्थिति बनी

मामले को लेकर वार्डवासियों और वकीलों के बीच कुछ समय के लिए बहस की स्थिति भी बन गई।

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश कर माहौल शांत करवाया।

समाधान की उम्मीद

अब दोनों पक्ष प्रशासन और जलदाय विभाग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे किसी भी पक्ष को परेशानी न हो।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur