Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : कार-बाइक भिड़ंत: युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर

, ,

Video News : कार-बाइक भिड़ंत: युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर

Car and bike accident scene in Chirwa, injured youth taken

सूरजगढ़ रोड पर तेज टक्कर से मचा हड़कंप, हालत नाजुक

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सूरजगढ़ रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो खेदड़ीयो की ढाणी का निवासी बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस चालक मनेंद्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार ने घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल चिड़ावा पहुंचाया।

हालत गंभीर, झुंझुनूं रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एएसआई राजेंद्र कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

क्या बोले स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरजगढ़ रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने यहां ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक का इलाज जारी है।