नवदंपति पहुंचे SP ऑफिस, सुरक्षा की लगाई गुहार
चूरू जिले में अंतर्जातीय प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है, जिसमें 9 साल पुरानी दोस्ती अब शादी के रिश्ते में बदल गई।
रातूसा गांव की रहने वाली पूनम सुथार और खेजड़ा गांव के तिलोकराम मेघवाल के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
परिजनों का विरोध बना बाधा
पूनम के अनुसार, उनके परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण वे इस विवाह के खिलाफ थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार वाले उन पर दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहे थे।
जयपुर में की शादी
परिजनों के विरोध के बीच इस जोड़े ने 24 तारीख को घर से निकलकर जयपुर में शादी कर ली।
शादी के बाद अब यह जोड़ा चूरू वापस लौट आया है।
एसपी कार्यालय पहुंचकर मांगी सुरक्षा
नवविवाहित जोड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा और अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।
पूनम ने कहा,
हम कक्षा 9 से साथ हैं। हमने अपने माता-पिता को भी बताया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब हमें सिर्फ सुरक्षा चाहिए।
पुलिस ने दिया आश्वासन
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जोड़े को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
