Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में लकड़ी तस्करों की हिमाकत, वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

, ,

Video News : झुंझुनू में लकड़ी तस्करों की हिमाकत, वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

Damaged forest department vehicle after attack in Surajgarh Jhunjhunu

लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम को कई बार मारी टक्कर

झुंझुनू जिले में लकड़ी तस्करों की की हिमाकत से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिले में लकड़ी तस्करी का मामला जहा विधानसभा में भी गूंज रहा है इसी बीच जिले में वन विभाग की टीम पर हमला करने का यह मामला सामने आया है , सूरजगढ़ क्षेत्र में शनिवार देर रात लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी।
घटना झुंझुनूं जिले में बढ़ती तस्करी की घटनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

YouTube video

रात 2 बजे नाकाबंदी, दो पिकअप नजर आईं

चिड़ावा रेंजर सुमन कुमारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान सिरसला गांव के पास टीम ने नाकाबंदी की।
इस दौरान खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरी दो पिकअप आती दिखाई दीं।

सिरसला से तस्कर भाग निकले, जिसके बाद टीम ने धिंगडिया गांव तक पीछा किया।
एक पिकअप तेज रफ्तार से फरार हो गई, जबकि दूसरी को रोकने की कोशिश की गई।


बार-बार मारी टक्कर, बाल-बाल बची टीम

वन विभाग की टीम ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर पिकअप को रोकने की कोशिश की।
लेकिन तस्कर ने पीछे से दो बार जोरदार टक्कर मारकर निकलने की कोशिश की।

चोराड़ी के पास फिर से पिकअप को रोका गया।
जैसे ही टीम वाहन से उतरने लगी, तस्कर ने दोबारा कैंपर वाहन के दरवाजों पर कई बार टक्कर मारी।

गनीमत रही कि टीम वाहन से नीचे नहीं उतरी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


आखिरकार पिकअप फंसी, तस्कर फरार

सूरजगढ़-बुहाना रोड पर पिचानवावासी रोड के पास टीम ने तस्कर को घेर लिया।
जानलेवा टक्कर मारने की कोशिश में तस्कर ने पिकअप तेजी से पीछे ली, लेकिन वाहन गड्ढे में फंस गया और एक्सल टूट गया।

हालात बिगड़ते देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने हरी खेजड़ी से भरी पिकअप को जब्त कर लिया।


टीम की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

लगातार हमलों के बावजूद वन विभाग की टीम को कोई चोट नहीं आई।
हालांकि विभाग का कैंपर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार्रवाई में रेंजर सुमन कुमारी के साथ वनपाल मुकेश कुमार, सुधीर भढ़िया, सहायक वनपाल सुशीला रणवा और वन रक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया शामिल थे।

घटना की सूचना पर एसीएफ कमलचंद, एसीएफ हरेंद्र भाकर, फ्लाइंग रेंजर संदीप लॉयल और रेंजर अमित सैनी मौके पर पहुंचे।
तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।


स्थानीय असर

झुंझुनूं जिले में लकड़ी तस्करी की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में अवैध कटाई की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur