Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा? वीडियो वायरल

, ,

Video News : झुंझुनूं में पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा? वीडियो वायरल

Police constable riding government bike amid chaos in Gudha Gaudji

सरकारी बाइक पर लहराते दिखा कॉन्स्टेबल! युवती की स्कूटी को भी टक्कर :हरकतें कैमरे में कैद

झुंझुनूं जिले से एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह गुढ़ागौड़जी कस्बे का पूरा मामला है जिसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर शराब के नशे में सरकारी बाइक चलाकर बाजार में उत्पात मचाने के आरोप लगे हैं।

YouTube video

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि Shekhawati Live वायरल वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। जिसमे बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक कॉन्स्टेबल पुलिस लिखी सफेद सरकारी बाइक पर सवार होकर बाजार क्षेत्र में लहराते हुए वाहन चला रहा था। लोगों का कहना है कि बाइक चालक की हालत संदिग्ध लग रही थी और कई बार राहगीरों के साथ हादसा होते-होते बचा।बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास कॉन्स्टेबल की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।इसी दौरान पीछे से आ रहा वाहन अचानक रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसके बाद वह बाइक लेकर झुंझुनूं रोड की ओर निकल गया।आगे चल रही एक पिकअप अन्य वाहनों के कारण रुक गई, जिसके पीछे पुलिस की 112 बोलेरो भी खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कॉन्स्टेबल वहां पहुंचा और पिकअप चालक से बहस करने लगा। उसने पिकअप के आगे बाइक खड़ी कर चालक पर गलत तरीके से वाहन चलाने का आरोप लगाया।लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की।स्थानीय लोगों के अनुसार बहस के बाद कॉन्स्टेबल तेज रफ्तार से बाइक लेकर वहां से निकला और रास्ते में एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद कॉन्स्टेबल खुद भी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दृश्य हल्के ब्लर दिखाई दे रहे हैं।हालांकि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।फिलहाल वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला गंभीर माना जा रहा है और पुलिस जांच का विषय बना हुआ है। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur