Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में IG एस. परिमाला सख्त, गैंगस्टरों पर कंट्रोल निर्देश

, ,

Video News : झुंझुनूं में IG एस. परिमाला सख्त, गैंगस्टरों पर कंट्रोल निर्देश

IG S Paramala reviewing law and order in Jhunjhunu

क्राइम मीटिंग में संगठित अपराध और नशा तस्करी पर सख्त रणनीति

झुंझुनूं। एस. परिमाला, महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक), दो दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचीं।

दौरे के दौरान उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विभिन्न थानों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की।

थानों और एसपी कार्यालय का निरीक्षण

आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों और कार्यप्रणाली की जांच की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, शहर डीएसपी गोपाल सिंह ढाका और कोतवाल श्रवण नील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गैंगस्टरों पर सख्ती के निर्देश

क्राइम मीटिंग में जिले के सभी थाना अधिकारी, डीएसपी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और विशेष अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आईजी ने जिले में गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा,

संगठित अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

नशा और लकड़ी तस्करी पर फोकस

आईजी ने निर्देश दिए कि नशा तस्करी में लिप्त मुख्य सप्लायर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने झुंझुनूं से लकड़ी तस्करी को भी नियंत्रित करने की बात कही।

एसआई नियुक्ति पर विभागीय चर्चा

पुलिस निरीक्षक उपलब्ध होने के बावजूद एसआई की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर विभागीय स्तर पर चर्चा की जाएगी।

जिला पुलिस प्रशासन अब अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।