Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में रील्स के कमेंट से शुरू हुई दुश्मनी… और खत्म हुई हत्या पर!

, ,

Video News : झुंझुनू में रील्स के कमेंट से शुरू हुई दुश्मनी… और खत्म हुई हत्या पर!

शादी का झगड़ा बना मर्डर केस, ईश्कपुरा हत्याकांड का खुलासा


Jhunjhunu police arrest accused in Ishakpura murder case

“एक शादी में हुआ छोटा सा झगड़ा…
इंस्टाग्राम रील्स पर कुछ कमेंट्स…
और फिर… एक प्लान्ड मर्डर!”


YouTube video

ईश्कपुरा हत्याकांड का खुलासा
झुंझुनूं के ईश्कपुरा गांव में हुई यह कहानी है
एक ऐसी दुश्मनी की…
जो धीरे-धीरे बढ़ती गई…
और आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गई।


क्या था पूरा मामला?
करीब एक साल पहले…
एक शादी में हुआ विवाद…

हाथापाई हुई
मनमुटाव शुरू हुआ

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ…

इंस्टाग्राम रील्स पर ताने और कमेंट्स
इस दुश्मनी को और गहरा करते गए।


आरोपियों ने मन में बदला ठान लिया…
और फिर शुरू हुई एक खतरनाक साजिश…

रेकी की गई
सही मौके का इंतजार किया गया


3 अप्रैल 2026…

मुकेश उर्फ टिंकू अपने दोस्तों से मिलने गांव पहुंचा

लेकिन उसे नहीं पता था कि
कुछ लोग पहले से उसकी राह देख रहे हैं…


जैसे ही मौका मिला…

लाठियों से हमला कर बाइक से गिराया
और फिर…
सीने से सटाकर गोली मार दी

मौके पर ही टिंकू की मौत हो गई।


वारदात के बाद आरोपी
बाइक पर बैठकर फरार हो गए

और पीछे छोड़ गए
एक सनसनीखेज हत्या… और खौफ।


संयुक्त टीम की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए
झुंझुनूं पुलिस हरकत में आई

DST और सिंघाना पुलिस की टीम बनाई गई
150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए
कई जगह दबिश दी गई


आखिरकार पुलिस को सूचना मिली…

आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हैं

पुलिस ने घेराबंदी कर
तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, वे हैं:

अजीत (23) निवासी नानूवाली बावड़ी

विजय उर्फ मिंटू (26) निवासी ईश्कपुरा

सोमवीर (22) निवासी भोदन


एक छोटी सी रंजिश…
सोशल मीडिया की नोकझोंक…

कैसे एक जानलेवा साजिश में बदल सकती है
यह घटना इसका बड़ा उदाहरण है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है

और
आरोपियों से पूछताछ जारी है इस पुरे मामले का खुलासा आज झुंझुनू एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने प्रेस वार्ता में किया।



“ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें
Shekhawati Live के साथ”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur