Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में युवक के मर्डर का मामला गरमाया

Villagers protest outside mortuary in Ishqpura murder case

इश्कपुरा मर्डर केस: पोस्टमार्टम से इनकार, गिरफ्तारी की मांग

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के इश्कपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के विरोध में परिजन और ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान मुकेश कुमार (23) निवासी डूमोली कलां के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि इश्कपुरा निवासी विजय कुमार और उसके दो साथियों ने मुकेश की गोली मारकर हत्या की।

पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कॉपर मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए न्याय की मांग की।

पुलिस कर रही समझाइश

स्थिति को देखते हुए मौके पर सीआई सुगन सिंह सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश करने में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल मामला शांत नहीं हुआ है।

हालात अब भी तनावपूर्ण

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन मामला अभी भी संवेदनशील बना हुआ है
गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।


फिलहाल परिजनों की मांगें पूरी होने तक मामला शांत होने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

शेखावाटी लाइव के लिए मनीष शर्मा की रिपोर्ट