Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में ACB ट्रैप: स्टेनोग्राफर 2500 रिश्वत लेते गिरफ्तार

, ,

Video News : झुंझुनूं में ACB ट्रैप: स्टेनोग्राफर 2500 रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jhunjhunu ACB trap stenographer caught taking bribe loan approval

लोन मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों दबोचा : मज़बूरी में मांगे कोई लोन फिर भी इनका दिल मांगे रिश्वत !

झुंझुनूं में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के स्टेनोग्राफर नीरज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी को मंगलवार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

YouTube video

लोन मंजूरी के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत स्वरोजगार के लिए लोन आवेदन किया था।

लेकिन उसकी फाइल दो बार निरस्त हो चुकी थी। आरोप है कि आरोपी नीरज कुमार फाइल को मंजूरी दिलाने और आगे बढ़ाने के बदले 2500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

ACB में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बार-बार चक्कर काटने और परेशान होने के बाद परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी के एडिशनल एसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

भीड़भाड़ के बीच ट्रैप कर दबोचा

जिला उद्योग केंद्र परिसर में इन दिनों एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी चल रही है, जिससे वहां काफी भीड़ थी।

इसी दौरान आरोपी ने अपने कार्यालय में जैसे ही परिवादी से नकद राशि ली, ACB टीम ने तुरंत ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

फाइलों की भी जांच जारी

यह पूरी कार्रवाई एएसपी नरेंद्र पूनिया के निर्देशन में की गई। फिलहाल ACB टीम आरोपी के पास मौजूद फाइलों की भी जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur