Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में आरोपी अकरम के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

Bulldozer action on accused house amid protest Jhunjhunu Rajasthan

फौजी हत्या मामले में सख्ती, प्रशासन का बड़ा एक्शन

झुंझुनूं जिले में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह हत्या कांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी अकरम के अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारी प्रशासनिक अमले के बीच कार्रवाई

बामनवास गांव में भारी पुलिस और प्रशासनिक बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हत्या के बाद से आरोपी फरार

YouTube video

गौरतलब है कि आरोपी अकरम ने रविवार देर रात रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों और संगठनों में आक्रोश

इस घटना को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

NH-11 पर जाम, धरना जारी

गुस्साए ग्रामीणों ने न्यू NH-11 पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए।

प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वही समाचार लिखे जाने तक मृतक के पोस्मॉर्टम की प्रक्रिया जारी थी। शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur