Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : हत्या कर भागा, CCTV ने पीछा नहीं छोड़ा : 24 घंटे में गिरफ्तारी

, ,

Video News : हत्या कर भागा, CCTV ने पीछा नहीं छोड़ा : 24 घंटे में गिरफ्तारी

Jhunjhunu police arrest murder accused in Bamanwas within 24 hours

9 पुलिस टीमों का गठन, जयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया।

पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

चाकू से हमला कर की थी हत्या

घटना 29 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब उदयवीर सिंह (45 वर्ष) गांव के चौक में मौजूद थे।

इसी दौरान आरोपी अकरम पुत्र निसार ने चाकू से पेट पर जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल उदयवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर करते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई

9 पुलिस टीमों का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश (IPS) और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने मौके का निरीक्षण किया।

मामले के खुलासे के लिए 9 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

CCTV और तकनीक से पकड़ा आरोपी

पुलिस ने आरोपी की तलाश में 200 से 250 CCTV कैमरों की जांच की।

बामनवास, हीरवा, कलगांव, लाखू, अरड़ावता, चिड़ावा और झुंझुनूं सहित कई क्षेत्रों में रूट चार्ट तैयार किया गया

जयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर GRP पुलिस जयपुर के सहयोग से आरोपी को जयपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

आरोपी को 31 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

मामले में पहले दर्ज धाराओं में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गहन जांच जारी है

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी

पूरी कार्रवाई आईजी जयपुर रेंज, एसपी झुंझुनूं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसटी टीम के निर्देशन में की गई।