Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू पुलिस ने फैलाया जाल और आ फसें 10 मनचले

कालिका पेट्रोलिंग और निर्भया स्क्वॉड की कार्रवाई में 10 युवक गिरफ्तार


Women police team during anti-harassment decoy operation in Jhunjhunu

झुंझुनूं जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प डिकॉय अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और निर्भया स्क्वॉड द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया डिकॉय ऑपरेशन

YouTube video

राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा IPS के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर IPS के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सादा वेश में बाजारों, पार्कों, बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अस्पतालों में तैनात किया गया।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई

डिकॉय ऑपरेशन का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने, पीछा करने और सार्वजनिक स्थानों पर परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना था।

7 मई से 14 मई 2026 तक चले अभियान में 10 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. सलीम पुत्र अब्बास निवासी वार्ड नंबर 22, गुढ़ा मोड़, झुंझुनूं
  2. गौतम पुत्र महेश निवासी मोरवा, थाना पिलानी
  3. दुष्यंत पुत्र करण सिंह निवासी केहरपुरा, थाना पिलानी
  4. जयप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी दड़िया का बास, थाना सदर झुंझुनूं
  5. साहिल पुत्र सुनील कुमार निवासी बिगोदना, थाना पिलानी
  6. सोहनलाल पुत्र बाबूलाल निवासी डुलानियां, थाना पिलानी
  7. भवानी सिंह पुत्र रामसिंह निवासी लिखवा, थाना पिलानी
  8. मो. जुनेद पुत्र मो. अली निवासी स्काईलाइन अस्पताल के सामने, झुंझुनूं
  9. मो. इंसाफ पुत्र मो. युसुफ निवासी अंसारी कॉलोनी, पीपली चौक, झुंझुनूं
  10. अंकित पुत्र रामजीलाल निवासी चुड़ेला, थाना धनूरी

महिलाओं से हेल्पलाइन उपयोग करने की अपील

झुंझुनूं पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में राजकोप सिटीजन ऐप के SOS फीचर का उपयोग करने की अपील की है।

इसके अलावा—

  • महिला हेल्पलाइन – 1090
  • आपातकालीन सहायता – 100 / 112
  • चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
  • पुलिस कंट्रोल रूम – 01592-236700

पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur