Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में फॉर्च्यूनर हादसा: 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

, ,

Video News : झुंझुनूं में फॉर्च्यूनर हादसा: 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Jhunjhunu fortuner accident overturned car field fatal crash scene

झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र में भैसावता गांव के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा गिरी।


बारात से लौट रहे थे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक मोई गांव में एक दोस्त की बारात में शामिल होने आए थे।

देर रात वे दूल्हे की फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर चिड़ावा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


गाड़ी के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी कई बार पलटी और पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई।


तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हादसे में मृतकों की पहचान:

  • संदीप कड़वासरा पुत्र सवाई सिंह
  • तनिष्क शेखावत पुत्र मनोहर सिंह
  • धर्मेंद्र पुत्र महावीर सिंह (निवासी उदावास)

वहीं अजय पुत्र सहीराम (निवासी बाकरा) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा और सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची।

तीनों शवों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


इलाके में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद उदावास और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बारात की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur