पुलिस के इनकार के बीच परिजनों का दावा—युवक को लगी गोलियां, कार्रवाई की मांग
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
जहां पहले पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया था, वहीं अब परिजनों ने गोली चलने और लगने का दावा किया है।
एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार
रमेश कुमार मेघवाल अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस झुंझुनूं पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने आरोप लगाया कि
हमारे बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें उसे गोली लगी है।
युवक को गोली लगने का दावा
परिजनों के अनुसार, उनके बेटे रोहित पर मंदीप बराला ने फायरिंग की।
- 1–2 गोलियां दुकानों के शटर पर लगीं
- बचाव के दौरान
- एक गोली हाथ में
- दो गोलियां पैर में लगी
घायल रोहित को:
- पहले गुढ़ागौड़जी CHC
- फिर बीडीके अस्पताल झुंझुनूं
- बाद में चोमू के निजी अस्पताल
में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।
थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को जब वे रिपोर्ट दर्ज करवाने गए, तो:
- रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई
- बल्कि युवक को ही पकड़ लिया गया
साथ ही, केस नहीं करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
पहले पुलिस ने किया था इनकार
गौरतलब है कि 4 अप्रैल को गुढ़ागौड़जी में रात के समय
वाहनों द्वारा उत्पात और नुकसान की घटना सामने आई थी।
तब पुलिस ने इसे गाड़ियों की टक्कर का मामला बताते हुए
फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया था
परिजनों की मांग: निष्पक्ष जांच हो
परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से
- निष्पक्ष जांच
- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
की मांग की है।
रोहित के भाई ने कहा:
अगर हमारे भाई की भी गलती है तो उस पर भी कार्रवाई हो, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है जबकि मेरे भाई को गोलियाँ लगी है जिसको ऑप्रेशन करके निकाला गया है।
अब जांच से ही सामने आएगी सच्चाई
मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं।
अब सच्चाई क्या है ? यह जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जाने वाली जांच में ही सामने आ पाएगा। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू
