Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या

Daytime shooting in Ishkapura Jhunjhunu, young man killed

ईशकपुरा गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार हत्या की

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा गांव में शुक्रवार को सनसनीखेज दिनदहाड़े हत्या की घटना सामने आई।

23 वर्षीय युवक मुकेश कुमार, जो डूमोली कलां का निवासी था, बाइक से दोस्त के पास जा रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।

घटना का विवरण

ईशकपुरा निवासी योगेश ने बताया कि मुकेश शाम को शिव मंदिर के पास आया था और स्कूटी लेने सिंघाना जा रहा था। आधार कार्ड नहीं होने पर योगेश ने उसे अपने घर भेजा।

रास्ते में तीन बाइकों पर सवार विजय और उसके 6 साथियों ने मुकेश को रोक लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।

YouTube video

गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया

गोलियां सीने में लगने से मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिंघाना राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर दुखों का पहाड़

मुकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की एक साल पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने किया अलर्ट

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

शेखावाटी लाइव के लिए मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur