Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में झूम बराबर झूम श…! वर्दीधारी का सड़क पर ड्रामा, वीडियो वायरल

, ,

Video News : झुंझुनूं में झूम बराबर झूम श…! वर्दीधारी का सड़क पर ड्रामा, वीडियो वायरल

बीच सड़क पर हरकतें, नशे में होने के आरोप


Man in police uniform behaving oddly on Jhunjhunu road viral video

झुंझुनूं में रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है।
पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर लड़खड़ाता दिखा वर्दीधारी

YouTube video

बताया जा रहा है कि यह घटना 28 अप्रैल शाम की है।
वीडियो में व्यक्ति बीच सड़क पर लड़खड़ाते हुए नजर आता है और वाहनों को रुकवाने की कोशिश करता है।

कार सवार के पैर छूने लगा

एक कार रुकने पर वह व्यक्ति पास पहुंचा और

  • युवक के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की
  • फिर हाथ जोड़ने लगा
  • और कुछ ही पलों बाद पैर छूने लगा

यह पूरा दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

बस की चपेट में आने से बचा

इस दौरान वह सड़क से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया
इसके बाद भी उसने बस को रोकने के लिए हाथ से इशारा किया।

लोगों ने लगाए नशे के आरोप

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि

वर्दीधारी व्यक्ति शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

नाम छुपाने की कोशिश, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का नाम निर्मल बताया जा रहा है।
नाम पूछे जाने पर वह नेम प्लेट छुपाने की कोशिश करता नजर आया।

जांच की जरूरत, पुलिस की छवि पर सवाल

यह मामला पुलिस की छवि से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।
हालांकि,

शेखावाटी लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

लेकिन घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और अब जांच की मांग उठ रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur