झुंझुनूं शहर में एक निर्माणाधीन सड़क से जुड़े विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है और बवाल क्यों यह मौका देखने वाले साधारण से आदमी को भी समझ में आ जाए कि आखिर माजरा क्या है और अजीब इतना की सुनने वाले का सिर चकरा जाए।
जी हा, दरअसल जहां से जुड़ा यह विवाद है यहां के ज्यादातर वोटर भी भाजपा के माने जाते हैं पार्षद हैं बुधराम सैनी बीजेपी के और इस विवाद में आज जिन लोगों की एंट्री हुई उसमें भाजपा की जिला कार्यकारणी के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं और सूचना मिलने पर मौके पर आज झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी भी पहुंचे।
गजब बात यह है कि जो स्थानीय निवासी पूरे विवाद की जो जड़ एक व्यक्ति को बता रहे है। लोगो की माने तो वह स्थानीय भाजपा विधायक के कथित रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, विवाद सिर्फ छोटा सा है सड़क के दोनों और नाली बनाने का, पीछे से सड़क बनती हुई भी इसी तरीके से आ रही है दोनों तरफ नाली के लिए जगह भी छोड़ी जा रही है लेकिन एक जगह पर आकर अचानक से सड़क बनाने में जुटे तंत्र का मन पता नहीं कैसे पलट जाता है और वहा से सिर्फ एक तरफ ही नाली बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। यह सारे आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं।
साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखे तो पार्षद प्रदीप सैनी और कांग्रेस ओबीसो प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष सैनी इस मामले को मजबूती से उठा रहे है। इस प्रकार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही स्थानीय लोगो के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
बता दे कि शहर के वार्ड नंबर 51 में अग्रसेन सर्किल के पास स्थित छैला राम नगर और शहीद इंद्र सिंह कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर बन रही सीसी सड़क को लेकर यह पूरा मामला जुड़ा हुआ है।कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं और नाली निर्माण को लेकर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान केवल एक तरफ नाली के लिए जगह छोड़ी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ वॉल टू वॉल सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसके चलते कल पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया। इसके बाद कल मोके पर पुलिस भी पहुंची।
महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मौके पर पहुंची पुलिस ने डराने और धमकाने का काम भी किया। साथ ही मुकदमे लगाने की बात भी कह कर डराने की कोशिश की।
वही भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि काम टेक्निकल तरीके से होगा ऐसा नहीं होगा कि कोई भी अनाड़ी आदमी फोन कर देगा और काम प्रभावित हो जाएगा नगर परिषद आयुक्त से मेरी बात हुई है, सोमवार को नगर परिषद से डिटेल रिपोर्ट लेने के बाद मामले का निस्तारण करवा दिया जाएगा जो तर्कसंगत बात होगी वही चलेगी। वहीं पुलिस के मामले पर उनका कहना था कि मैं पुलिस अधीक्षक से बात करूंगा लोकतंत्र में पुलिस का काम जनता का साथ देने का है किसी ने गलत किया है तो उसकी दोबारा पुनरावृत्ति नहीं हो। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू






