Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल: पुलिस पर सवाल

, ,

Video News : झुंझुनूं में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल: पुलिस पर सवाल

आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब खुद के कंधो पर, क्या पुलिस को नहीं सरोकार ?


People fighting on road after accident in Jhunjhunu viral video

झुंझुनूं जिले से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने आमजन की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह मामला झुंझुनूं-बगड़ रोड स्थित मठ स्टैंड के पास का बताया जा रहा है, जहां सड़क हादसे के बाद जमकर मारपीट हुई।


YouTube video

टक्कर के बाद सड़क पर मारपीट

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप और कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे

वीडियो में दिख रहा है कि कार सवारों ने पिकअप चालक को पकड़कर सड़क किनारे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की, यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए


बीच-बचाव करने वालों से भी मारपीट

जब कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही।


पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना से कुछ मिनट पहले पुलिस की जीप उसी स्थान से गुजरती दिखी, लेकिन उसने रुककर हस्तक्षेप नहीं किया।

इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


पुलिस का बयान सामने आया

बगड़ थानाधिकारी, ट्रेनी RPS दौलतराम के अनुसार:

जानकारी मिलने पर टीम भेजी गई थी। घटना दो दिन पुरानी है। आसपास के CCTV खंगाले गए, लेकिन स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी और किसी ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई।


CCTV में नहीं मिला पूरा सुराग

पुलिस ने आसपास के होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन घटना स्थल कैमरों की रेंज से बाहर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें राहगीरों ने रिकॉर्ड किया।

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।


सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब आम आदमी को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी?

हालांकि, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur