पीड़ित महिला का का आरोप – युवती और एक महिला ने की मारपीट
झुंझुनू, झुंझुनू शहर के रोडवेज बस डिपो पर आज लगभग आधे घंटे तक जमकर बवाल मचा रहा। मिली जानकारी के अनुसार धनूरी निवासी एक महिला अपनी बहू को लेकर अस्पताल में आई हुई थी और वापस अपने गांव लौट रही थी तो बस में चढ़ते वक्त ही बहू का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। सीट पर बैठते ही जब बहु को इसका पता चला तो उसने अपनी सास को बताया।
सास बहु का कहना था कि हमने बस कंडक्टर और ड्राइवर को बताया उन्होंने कहा कि पुलिस को बुला लो और बस में आप देख लो। इसके बाद में सास और बहू ने अपने स्तर पर चेक करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर बवाल खड़ा हो गया और एक युवती और महिला से इसी बात को लेकर लंबे समय तक बहस बाजी चलती रही। पीड़ित महिला का कहना था कि जब हमने सब लोगों को चेक किया लेकिन जब इस युवती और महिला को चेक करना चाहा तो उन्होंने बवाल मचा दिया और उल्टे हमारे साथ ही मारपीट भी कर दी ।
अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रोडवेज बस भी वही खड़ी रही और बस यात्री भी परेशान होते रहे। आधे घंटे तक यह घटनाक्रम चलता रहा लेकिन झुंझुनू रोडवेज बस डिपो के किसी भी अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचना भी उचित नहीं समझा। वही सूचना मिलने पर कोतवाली थाना अधिकारी श्रवण कुमार, एएसआई नरेंद्र के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। दोनों पक्षों को रोडवेज बस डिपो की चौकी में ले जाया गया और पूछताछ की गई। इसके बाद एक युवती और महिला को कोतवाली में पुलिस लेकर चली गई।
इस पूरे घटनाक्रम में रोडवेज बस डिपो के गेट पर ही लंबे समय तक बवाल मचा रहा और यात्री परेशान होते रहे लेकिन किसी भी रोडवेज बस डिपो के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ना तो स्थिति को संभालने का प्रयास किया और ना ही उनके द्वारा कोई पुलिस को सूचना दी गई, जबकि बस ड्राइवर का कहना था कि हमने ऊपर के अधिकारियो को अवगत करवा दिया है। बहरहाल इस घटना के लिए कौन दोषी है और मंगल सूत्र किसने तोडा यह पुलिस जाँच का विषय है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू
