Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं की काटली नदी में कंकाल कांड! DNA से होगी पहचान

Police investigating skeleton found near river area

कानों में बालियां… क्या हत्या कर दफ्न की गई युवती?

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में नाटास नदी क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

नदी एरिया में मिट्टी में दफ्न एक कंकाल को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

YouTube video

कानों में बालियां मिलने से युवती होने की आशंका

कंकाल के कानों में बालियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि यह किसी युवती का हो सकता है।

थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि अवशेषों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही एएसआई जगदीश प्रसाद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

प्राथमिक तौर पर कंकाल एक से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण और समय का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि कंकाल की पहचान के लिए DNA सैंपल लिए जाएंगे।

साथ ही आसपास के थानों और जिलों में पिछले एक-दो महीनों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या युवती की हत्या कर शव को यहां दफ्न किया गया था।

मामले में फिलहाल जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur