झुंझुनूं जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया।
रतन शहर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की।
भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने आई महिला
जानकारी के अनुसार महिला अचानक भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने पटरी पर आ गई।
यह घटना करीब दोपहर 12:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
इस सतर्कता के कारण महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत हटाया ट्रैक से
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को ट्रैक से हटाया।
इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे के लिए रवाना किया गया।
वीडियो आया सामने, जांच जारी
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
शेखावाटी लाइव के लिए मनीष शर्मा की रिपोर्ट




