Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में परिवहन विभाग की गाड़ी और स्कूटी की टक्कर, CCTV वीडियो वायरल

, ,

Video News : झुंझुनूं में परिवहन विभाग की गाड़ी और स्कूटी की टक्कर, CCTV वीडियो वायरल

परिवहन विभाग की फ्लाइंग गाड़ी से महिला की स्कूटी भिड़ी, वीडियो वायरल


Scooty collision with transport department vehicle captured in Jhunjhunu CCTV

झुंझुनूं शहर में परिवहन विभाग की फ्लाइंग गाड़ी और स्कूटी की टक्कर का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई, जबकि उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना जिला परिवहन कार्यालय के पास पुरा की ढाणी क्षेत्र में हुई बताई जा रही है।

यू-टर्न लेते समय हुआ हादसा

YouTube video

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार परिवहन विभाग की फ्लाइंग गाड़ी सड़क पर यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी उसकी चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने से बड़ा हादसा टल गया, वरना महिला वाहन के टायर के नीचे भी आ सकती थी।

महिला को आई हल्की चोटें

हादसे में स्कूटी सवार महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला मलसीसर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और महिला के परिजनों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत कर दिया गया।

पुलिस को इस संबंध में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

बताया जा रहा है कि संबंधित विभागीय वाहन परिवहन विभाग के एक इंस्पेक्टर के पास रहता है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस विभाग की जिम्मेदारी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, उसी विभाग के वाहन चालक ने यू-टर्न लेने से पहले जरूरी सावधानी क्यों नहीं बरती।

यातायात नियमों पर फिर चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को रोक सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यू-टर्न लेते समय बैक मिरर देखना, इंडिकेटर देना और गति नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur