Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में बड़ी लापरवाही, तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर टूटकर लटका, जिम्मेदार नींद में

, ,

Video News : झुंझुनू में बड़ी लापरवाही, तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर टूटकर लटका, जिम्मेदार नींद में

Damaged transformer hanging from electric wires in Kalothra village

आंधी के बाद टूटा ट्रांसफॉर्मर, बिजली गुल और पेयजल आपूर्ति प्रभावित

झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड के कलोठड़ा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गांव के सरकारी स्कूल के पास लगा ट्रांसफॉर्मर आंधी के दौरान खंभे से टूटकर तारों के सहारे लटक गया है।

मुख्य रास्ते के नजदीक झूल रहा यह ट्रांसफॉर्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं एक अन्य ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा हुआ बताया जा रहा है।

YouTube video

हादसे का बना हुआ है खतरा

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर मुख्य आवागमन मार्ग के पास लटका हुआ है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं।

ऐसे में ट्रांसफॉर्मर के गिरने या तार टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

“हमने कई बार विभाग को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव में लोग डर के साये में हैं।” ग्रामीण

तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।

बिजली नहीं होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों और आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पेयजल व्यवस्था भी हुई प्रभावित

यह ट्रांसफॉर्मर गांव के सार्वजनिक थ्री-फेज बोरवेल से जुड़ा हुआ है।

बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण बोरवेल संचालित नहीं हो पा रहा है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी जा चुकी है।

  • लाइनमैन मांगेराम को फोन पर सूचना दी गई।
  • अजमेर स्थित टोल-फ्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई।
  • विभाग की ओर से शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया गया।

इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने की तत्काल समाधान की मांग

गांव के लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को तुरंत सुरक्षित तरीके से हटाकर नया या मरम्मत किया हुआ ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए।

साथ ही बिजली और पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल कर संभावित दुर्घटना को टालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur