Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : कुंड खुदाई में दबा मजदूर,साढ़े नौ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

, ,

Video News : कुंड खुदाई में दबा मजदूर,साढ़े नौ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Rescue operation for labour buried during well digging in Sandwa Churu

कुंड खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, 20 फीट नीचे दबा मजदूर

चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के उंटालड़ गांव की रोही में कुंड की खुदाई के दौरान एक मजदूर मिट्टी में दब गया।

करीब साढ़े नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

YouTube video

खुदाई के दौरान अचानक ढही मिट्टी

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम बिष्ण सिंह राजपूत के खेत में पानी के कुंड की खुदाई चल रही थी।

खुदाई का काम 35 वर्षीय किशन सिंह कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और वह करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गया।

नौ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मजदूर को निकालने के लिए दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर की मदद से लगातार मिट्टी हटाई गई।

करीब साढ़े नौ घंटे बाद देर रात लगभग 2 बजे मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

प्रशासन और डॉक्टरों की टीम भी पहुंची

सूचना मिलने पर बीदासर तहसीलदार अमर सिंह भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की।

एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सांडवा थाना के हेड कांस्टेबल कुंभाराम मीणा ने बताया कि शव को सांडवा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मेध सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur