Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में बढ़ते कर्ज के दबाब ने ले ली जान !

डेयरी घाटे और 31 लाख के कर्ज से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम


Police and locals at train accident site in Chirawa Rajasthan

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

सूरजगढ़ क्षेत्र के निवासी थे मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद पुत्र श्रीचंद पूनिया (50 वर्ष) निवासी रामरख की ढाणी, सूरजगढ़ तहसील के रूप में हुई है। घटना रात करीब 9 बजे मावंडियो की ढाणी के पास हुई।

बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रेन नंबर 19808 सिरसा-कोटा एक्सप्रेस के आगे आकर अपनी जान दे दी।

सुसाइड नोट में कर्ज और बैंक दबाव का जिक्र

मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लिखा कि वे डेयरी व्यवसाय में घाटे और बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण मानसिक दबाव में थे।

नोट में यह भी उल्लेख है कि बैंक कर्मचारियों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से वे परेशान थे।

31 लाख से ज्यादा का कर्ज, घर गिरवी

पुलिस को मृतक की जेब से एचडीएफसी बैंक का नोटिस भी मिला है, जिसमें करीब 31 लाख 11 हजार 383 रुपए की बकाया राशि का जिक्र है।

बताया गया कि यह कर्ज उन्होंने उधमपुरा स्थित अपने मकान को गिरवी रखकर लिया था।

पुलिस ने किया मौके का मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई ओमप्रकाश नरुका और कांस्टेबल अंकित राव ने घटनास्थल का मुआयना किया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन चिड़ावा रेलवे स्टेशन पहुंचे। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur