Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, SP भी पहुंचे मौके पर

Police investigation at suspicious death scene in Lodsar Sujangarh village

बेड पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका गहराई

चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र के लोडसर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
मृतका चंदा मेघवाल का शव घर के बेड पर पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

YouTube video

बच्चों के साथ अकेली रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार मृतका अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी, जबकि उसका पति विदेश में रह रहा है।
घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

SP निश्चल प्रसाद मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निश्चल प्रसाद एम. स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया
पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।

फुटप्रिंट मिलने से बढ़ी हत्या की आशंका

जांच के दौरान पुलिस को घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति के फुटप्रिंट मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

FSL टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है
जल्द ही मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur