Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, सोने के गहने ले उड़ी महिलाएं

, ,

Video News : झुंझुनू में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, सोने के गहने ले उड़ी महिलाएं

Mukundgarh police investigating tantra mantra fraud case CCTV

घर में बरकत का झांसा देकर सोने की चेन व झुमके ठगे

झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना इलाके के ढिगाल गांव में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। दो महिलाएं घर में घुसीं और अकेली महिला को संकट टालने का डर दिखाकर उसके सोने के गहने लेकर फरार हो गईं।


घर में अकेली महिला को बनाया निशाना

घटना नूआं रोड स्थित ओमप्रकाश मेघवाल के घर की है। उस समय उनकी पत्नी बबीता घर पर अकेली थीं।

इसी दौरान दो महिलाएं घर में आईं और बातचीत के दौरान बोलीं कि घर पर बड़ा संकट आने वाला है। उन्होंने पूजा-पाठ और टोटका करने से परेशानी दूर होने का दावा किया।


पूजा के नाम पर उतरवाए सोने के जेवर

महिलाओं ने रोली, चावल और हल्दी मंगवाई। फिर पूजा के नाम पर बबीता से गले की सोने की चेन और कानों के झुमके उतरवा लिए।

गहनों को लाल कपड़े में रखने के लिए कहा गया और मंत्र पढ़ने का नाटक किया गया। इसी दौरान असली गहने निकालकर कपड़े में पत्थर या गांठ बांध दी गई।


एक सप्ताह तक पोटली न खोलने की हिदायत

महिलाओं ने चेतावनी दी कि पोटली एक सप्ताह तक नहीं खोलनी, वरना नुकसान होगा।

कुछ देर बाद बबीता को शक हुआ और जब कपड़ा खोला तो गहने गायब मिले।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


CCTV फुटेज के आधार पर तलाश

घर और आसपास लगे CCTV कैमरों में दोनों महिलाएं आते-जाते दिखाई दी हैं।

पुलिस अन्य रास्तों के फुटेज भी खंगाल रही है। हुलिए और बोलचाल के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

टीमें संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुटी हैं।


पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अजनबी लोगों को घर में प्रवेश न दें और तंत्र-मंत्र या चमत्कार के नाम पर किसी को भी गहने या नकदी न सौंपें।