Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में पानी के लिए ग्रामीण बने “वीरू” : टंकी पर चढ़े

, ,

Video News : झुंझुनूं में पानी के लिए ग्रामीण बने “वीरू” : टंकी पर चढ़े

Villagers protesting on water tank over water crisis Narhad Jhunjhunu

पानी के लिए टंकी पर चढ़े ग्रामीण, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,15 हजार आबादी जल संकट से परेशान, 8 दिन में एक बार मिल रहा पानी

चिड़ावा (झुंझुनूं), जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नरहड़ में भीषण जल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग का घेराव किया और बाद में आक्रोश में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

8 दिन में एक बार मिल रहा पानी

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 हजार आबादी को जलदाय विभाग की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि गांव में 8 दिन में एक बार जलापूर्ति की जा रही है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।

टैंकरों पर निर्भर ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग खराब होने पर महीनों तक पानी नहीं मिलता

ऐसे में लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

टंकी पर चढ़कर किया विरोध

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।

आक्रोशित होकर कृष्ण कुमार जांगिड़, नवाब खान और किशोर स्वामी पानी की टंकी पर चढ़ गए और सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

पहले भी हो चुका है ऐसा विरोध

ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले भी इसी समस्या को लेकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया गया था।

उस समय विभाग ने टंकी की सीढ़ियां तक तुड़वा दी थीं, लेकिन इस बार भी ग्रामीण जुगाड़ कर टंकी पर चढ़ गए।

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

मामले की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार रामकुमार पूनिया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

प्रशासन की समझाइश के बाद टंकी पर चढ़े ग्रामीण नीचे उतरे और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर तेज किया जाएगा।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट