Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video : ऐसा क्या हुआ कि झुंझुनू SP को देने पड़ गए जनता को 10 में से 100 अंक

, ,

Video : ऐसा क्या हुआ कि झुंझुनू SP को देने पड़ गए जनता को 10 में से 100 अंक

Nawalgarh Holi Ger procession with heavy police security

नवलगढ़ का ऐतिहासिक गेर जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

नवलगढ़ का ऐतिहासिक गेर जुलूस बना जनता और पुलिस के समन्वय की मिसाल

कलेक्टर व एसपी की निगरानी में रंगों और उत्साह के बीच निकला भव्य गेर जुलूस
नवलगढ़ में धूलंडी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक गेर जुलूस मंगलवार को पूरे उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

हजारों लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का परिचय दिया। शहर के मुख्य मार्ग गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने जमकर उत्सव मनाया।


YouTube video

तय मार्ग से निकला जुलूस

गेर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे चूणा चौक से प्रारंभ होकर पोदार गेट, मिंतर चौक, नाहरसिंह पार्क, नानसा गेट और पुरानी नगरपालिका होते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ दोपहर लगभग 12:30 बजे मरकज मस्जिद के समीप संपन्न हुआ।


कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान

झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन की निगरानी करते रहे।

दोनों अधिकारियों ने गेर जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग के लिए आमजन का आभार व्यक्त किया।


सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जिला प्रशासन ने पूर्व से व्यापक तैयारियां की थीं। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

जुलूस मार्ग पर ढीले विद्युत तारों की मरम्मत, गैर-जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग, सड़कों की मरम्मत, निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में भिजवाना और फ्लैग मार्च जैसी व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली गई थीं।

सुरक्षा के लिए आरएसी सहित 800 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात रहा। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से लगातार निगरानी की गई।


प्रशासन की सराहना

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गेर जुलूस नवलगढ़ की समृद्ध परंपरा और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत और वृताधिकारी महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur