Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : पासपोर्ट ऑफिस को फिर बम की धमकी, मॉल खाली

Sikar passport office mall evacuated after bomb threat police investigation

17 दिन में दूसरी बार धमकी, सिने स्क्वायर मॉल में मचा हड़कंप

सीकर के पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

मॉल खाली कराकर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

पासपोर्ट ऑफिस जिस सिने स्क्वायर मॉल में स्थित है, उसे एहतियातन पूरी तरह खाली करवाया गया।
मॉल में मौजूद रेस्टोरेंट, दुकानों और मूवी थिएटर को भी तुरंत बंद कराया गया।

चलती फिल्म के बीच ही लोगों को बाहर निकाला गया। कई लोग पॉपकॉर्न और कोल्डड्रिंक लेकर ही थिएटर से बाहर निकलते नजर आए।

2 घंटे तक चली जांच, कुछ नहीं मिला

मौके पर डॉग स्क्वायड और डीएसबी टीम को बुलाया गया। करीब 2 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

लेकिन सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दोबारा मॉल में प्रवेश की अनुमति दे दी।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया
“जयपुर पासपोर्ट ऑफिस को धमकी भरा मेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा के तहत मॉल खाली कराया गया। सर्च में कुछ नहीं मिला है।”

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले 10 मार्च को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल आया था।

उस दौरान भी करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला था, लेकिन तब भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस अब इस मामले में मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।