Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने

रात में पेट्रोल डालने को लेकर विवाद, पिकअप सवार युवकों ने किया हमला


CCTV footage petrol pump assault sales worker Chirawa Rajasthan night incident

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड स्थित भोमपुरा फिलिंग स्टेशन पर सेल्सकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई।


देर रात हुई घटना

YouTube video

फिलिंग स्टेशन संचालक बन्ने सिंह राठौड़ के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2:45 बजे कुछ लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे।

उस समय सेल्सकर्मी पंप बंद कर अंदर सो रहा था।


पेट्रोल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पिकअप सवार लोगों ने आते ही पेट्रोल डालने की जिद की और गाली-गलौच शुरू कर दी।

जैसे ही सेल्सकर्मी बाहर आया, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


सेल्सकर्मी ने भागकर बचाई जान

हमलावरों ने सेल्सकर्मी को पकड़कर पिकअप की ओर ले जाने की कोशिश की।

लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर मौके से भाग गया और अपनी जान बचाई।


CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

फुटेज में आरोपियों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं, जो जांच में अहम सबूत बन सकती हैं।


पुलिस में मामला दर्ज

संचालक ने इस मामले में पिलानी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

शेखावाटी लाइव के लिए पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur