Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में फॉरचुनर-बाइक टक्कर में व्यक्ति की मौत

, ,

Video News : झुंझुनू में फॉरचुनर-बाइक टक्कर में व्यक्ति की मौत

रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार बनी जानलेवा


Accident scene after Fortuner and bike collision near Pilani hospital

झुंझुनूं जिले के पिलानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
फॉरचुनर गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान धर्मेंद्र सैनी (53) निवासी चिड़ावा के रूप में हुई है।

काम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सैनी एलआईसी एजेंट थे और काम के सिलसिले में पिलानी आए थे।
वे पिलानी से चिड़ावा लौट रहे थे, तभी कल्पवृक्ष अस्पताल के पास यह हादसा हो गया।

रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार बनी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लैक फॉरचुनर गाड़ी तेज रफ्तार में थी और कथित रूप से रॉन्ग साइड पर चल रही थी
वहीं धर्मेंद्र अपनी सही दिशा में बाइक चला रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने अव्यवस्थित कट भी हादसे की बड़ी वजह हैं।

अस्पताल पहुंचाने के बावजूद नहीं बची जान

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की।
गाड़ी चालक ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई

एक महीने में चौथा बड़ा हादसा

चिड़ावा-पिलानी रोड अब धीरे-धीरे एक्सीडेंट हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।
पिछले एक महीने में यह चौथा बड़ा हादसा है, जिसमें सभी मामलों में बाइक सवारों की ही मौत हुई है

लोगों में बढ़ा आक्रोश

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है:

  • स्पीड कंट्रोल के उपाय लागू किए जाएं
  • सड़क पर बने कट व्यवस्थित किए जाएं
  • ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur