Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : चॉकलेट के बहाने 4 साल की बच्ची को ले गया 50 साल का आरोपी, गिरफ्तार

, ,

Video News : चॉकलेट के बहाने 4 साल की बच्ची को ले गया 50 साल का आरोपी, गिरफ्तार

पिलानी में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म


Pilani police investigation child abuse case Jhunjhunu arrest accused

झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है।

यहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।


YouTube video

चॉकलेट का लालच देकर ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया।

वह उसे एक बंद पड़ी स्कूल के खंडहर में ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।


ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

जब बच्ची के परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो आरोपी मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।

थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि:
“मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।”


इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


संवेदनशील मामलों में सतर्कता जरूरी

इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों और समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur