Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : पिलानी में पाइप बिछाने के दौरान हुआ हादसा! दो की गई जान

, ,

Video News : पिलानी में पाइप बिछाने के दौरान हुआ हादसा! दो की गई जान

Rescue operation after drowning incident in Dudwa village diggi

डिग्गी में डूबने से दो की मौत, गांव में शोक

झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के दुदवा गांव में कल देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान विक्रम सिंह (45 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप तथा अमित शर्मा (17 वर्ष) पुत्र संजय शर्मा निवासी दुदवा के रूप में हुई है।

YouTube video

बताया जा रहा है कि दोनों खेत में बनी पानी की डिग्गी से पाइप बिछाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह डिग्गी के गहरे पानी में गिर गया। डिग्गी में गिरे व्यक्ति को बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति भी पानी में उतर गया। लेकिन गहराई अधिक होने और स्थिति अनियंत्रित होने के कारण दोनों पानी में डूब गए।

कुछ ही देर में दोनों की हालत गंभीर हो गई और उनकी जान नहीं बच सकी।घटना की सूचना मिलने पर पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राजगढ़ से गोताखोर नरेंद्र सांगवान को बुलाया गया।काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।मृतक अमित शर्मा के परिवार में एक भाई और एक बहन थे। अब परिवार में उनकी छोटी बहन ही बची है। वहीं विक्रम सिंह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग लगातार परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

दुदवा गांव और आसपास के क्षेत्र में इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। यह हादसा एक बार फिर खेतों में बनी खुली डिग्गियों के आसपास सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर करता है। पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur