Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में बुजुर्ग से लूट, अंगूठी छीनकर फरार

Elderly man robbed by youths Pilani CCTV investigation police Rajasthan

स्कूटी सवार युवकों ने रास्ता पूछकर दिया वारदात को अंजाम

झुंझुनूं जिले के पिलानी में एक बुजुर्ग के साथ लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी।

दूध लेने जा रहे थे पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बजरंग जांगिड़ (निवासी वार्ड नंबर 5, सरावगी गेस्ट हाउस के पास) रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे साइकिल से नरहड़ दूध लेने जा रहे थे

YouTube video

रास्ता पूछकर दिया वारदात को अंजाम

पंचवटी के पास शहीद मेजर प्रदीप की प्रतिमा के नजदीक एक लाल स्कूटी सवार युवक ने उन्हें रोककर BPS स्कूल का रास्ता पूछा।

बुजुर्ग ने अनजान होने की बात कहकर आगे बढ़ने का इशारा किया।

इसी दौरान पीछे से एक अन्य युवक आया और बुजुर्ग का हाथ पकड़ लिया
तभी स्कूटी सवार युवक ने उनके हाथ से अंगूठी निकाल ली

दोनों आरोपी मौके से फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए
पीड़ित के अनुसार, एक युवक स्कूटी पर था जबकि दूसरा पैदल था।

CCTV फुटेज आया सामने

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, लेकिन कैमरा दूर होने के कारण आरोपी स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने पुलिस थाना पिलानी में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

शेखावाटी लाइव के लिए पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur