Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में युवती की आत्महत्या से सनसनी, उकसाने का आरोप

, ,

Video News : झुंझुनू में युवती की आत्महत्या से सनसनी, उकसाने का आरोप

“अपनी बेटी को बचाओ” कॉल के बाद सामने आया मामला


Pilani police investigation suicide case house scene Rajasthan

झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पिता को आया कॉल, घर पहुंचते ही दिखा मंजर

जानकारी के अनुसार, लीलाधर सैनी निवासी विद्या विहार को 22 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे एक कॉल आया—
“अपनी बेटी को बचाओ…”

घबराए पिता जब घर पहुंचे तो उनकी बेटी अरुणा (24) फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि झेरली निवासी भवानी सिंह पिछले एक महीने से युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और उसे यह कदम उठाने के लिए उकसा रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि परिवार की लिखित रिपोर्ट के आधार पर धारा 108 BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur