Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : ‘मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता’ का लगाया स्टेटस और कर दिया ऐसा काम!

, ,

Video News : ‘मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता’ का लगाया स्टेटस और कर दिया ऐसा काम!

Posted a status saying 'I too cannot live without you' and did such a thing!

झुंझुनूं में पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम: मै भी कोनी रह सकु तेर बिना आरह्यो हूँ मैं

झुंझुनूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद पति ने भी खौफनाक कदम उठा लिया । जानकारी के अनुसार, नवलगढ़ के दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिड़ावा क्षेत्र के पदमपुरा निवासी सचिन के रूप में हुई है।

YouTube video

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सचिन की पत्नी भारती का शव घर में पंखे से लटका मिला था। मृतका के पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही भारती को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस संबंध में पीहर पक्ष ने सुलताना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।

इधर, पत्नी की मौत से आहत सचिन घर से करीब 60 किलोमीटर दूर नवलगढ़ क्षेत्र में पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया—“मैं भी नहीं रह सकता तेरे बिना।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सचिन का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल और भारती का शव चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur