Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : ‘नायक’ फिल्म जैसा सीन: सांसद ने मिलाया एक फोन और खुल गई सीवरेज कंपनी की पूरी पोल!

, ,

Video News : ‘नायक’ फिल्म जैसा सीन: सांसद ने मिलाया एक फोन और खुल गई सीवरेज कंपनी की पूरी पोल!

MP Rahul Kaswan reviewing sewerage complaints during meeting

जनता से सीधे बात कर सांसद ने पकड़ा खेल, रिकॉर्ड कुछ और हकीकत कुछ और

सुजानगढ़। आगामी मानसून को देखते हुए आयोजित समीक्षा बैठक में उस समय रोचक और गंभीर स्थिति बन गई जब सांसद राहुल कस्वां ने अधिकारियों की रिपोर्ट पर भरोसा करने के बजाय शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर वास्तविक स्थिति जानने का निर्णय लिया।

बैठक के दौरान सांसद ने सीवरेज कंपनी की जेटिंग मशीन की लॉग बुक मंगवाकर रिकॉर्ड में दर्ज शिकायतों की मौके पर ही जांच शुरू कर दी।

YouTube video

शिकायतकर्ता को फोन, जवाब ने बढ़ाई अधिकारियों की मुश्किल

सांसद ने रिकॉर्ड में दर्ज एक शिकायतकर्ता रणवीर सिंह को फोन कर पूछा कि क्या 1 मई को उनकी शिकायत पर जेटिंग मशीन पहुंची थी।

शिकायतकर्ता ने जवाब दिया कि मशीन उनके यहां नहीं पहुंची थी।

इसके बाद सांसद ने अधिकारियों की ओर देखते हुए रिकॉर्ड की सत्यता पर सवाल उठाए और जवाब मांगा।

दूसरी कॉल में भी सामने आया विरोधाभास

इसके बाद वार्ड 25 के एक अन्य शिकायतकर्ता प्रकाश से संपर्क किया गया।

फोन पर उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए मशीन नहीं पहुंची और समस्या अब भी बनी हुई है।

बैठक में मौजूद लोगों के सामने हुई इस बातचीत से रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर उजागर होने का दावा किया गया।

मानसून से पहले व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बैठक में सांसद राहुल कस्वां ने अधिकारियों से सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी और मानसून तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यदि रिकॉर्ड में कार्य पूर्ण दिखाए गए हैं तो उनका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए।

पिछले साल भी जलभराव बना था बड़ी समस्या

गौरतलब है कि पिछले मानसून के दौरान सुजानगढ़ के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात की शिकायतें सामने आई थीं।

इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

करीब दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक

जानकारी के अनुसार सांसद राहुल कस्वां ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभिन्न विकास कार्यों एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur