Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : लोक परिवहन बस-बाइक भिड़ंत: युवक की मौत, एक गंभीर

, ,

Video News : लोक परिवहन बस-बाइक भिड़ंत: युवक की मौत, एक गंभीर

नेशनल हाईवे-11 पर आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौके पर मौत


Bus and bike collision accident on NH11 near Rajaldesar

चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक गंभीर घायल

YouTube video

इस हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार:

  • बीकानेर से कोटपूतली जा रही लोक परिवहन बस
  • रतनगढ़ की तरफ आ रही थी
  • वहीं बाइक सवार दोनों युवक राजलदेसर से अपने गांव आलसर बास जा रहे थे

इसी दौरान गांव परसनेऊ और राजलदेसर के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

मृतक और घायल की पहचान

हादसे में:

  • रामोतार पुत्र छोटूराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई
  • जगदीश पुत्र खिंवाराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया है।

वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur