Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के भाई संजय सिंह सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

, ,

Video News : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के भाई संजय सिंह सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

2018 में थाना हमले और सरकारी संपत्ति नुकसान मामले में पुलिस की कार्रवाई


Jhunjhunu police arrested accused in Gudha Gaurji police station attack

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए थाना हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के भाई संजय सिंह सहित तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस पर हमला और पथराव का आरोप

YouTube video

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2018 को थाना गुढ़ागौड़जी के सामने करीब 200 लोगों की भीड़ जमा हुई थी।

आरोप है कि भीड़ ने थाने के सामने प्रदर्शन, नारेबाजी और रोड जाम किया तथा बाद में पुलिस पर पथराव और लाठियों से हमला कर दिया।


थाना परिसर में की थी तोड़फोड़

घटना में तत्कालीन थानाधिकारी अशोक कुमार और पुलिसकर्मी नरेश कुमार घायल हो गए थे।

उग्र भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर ऑफिस में तोड़फोड़ की और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।


तीन ईनामी आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर IPS के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो-दो हजार रुपये के ईनामी आरोपी गिरफ्तार किए।

गिरफ्तार आरोपियों में:

  • संजय सिंह निवासी गुड़ा
  • मोहम्मद जावेद
  • धर्मेन्द्र सिंह उर्फ कुकी

शामिल हैं।


पुलिस टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी संजय सिंह के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं मोहम्मद जावेद के खिलाफ भी पूर्व में एक मामला दर्ज बताया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur