Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : दो बच्चों की मां और प्रेमी युवक, थाने तक पहुंचा रोमांटिक मामला

, ,

Video News : दो बच्चों की मां और प्रेमी युवक, थाने तक पहुंचा रोमांटिक मामला

Live-in couple at Rajgarh police station Churu

थाने में आई हरियाणा की जोड़ी, लिव-इन सर्टिफिकेट दिखाकर मचाई हलचल

चूरू जिले के राजगढ़ (सादुलपुर) थाने में एक युवक और महिला लिव-इन रिलेशनशिप के मामले को लेकर पहुंचे।दोनों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

YouTube video


जानकारी के अनुसार, दोनों ने हिसार कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाया है।महिला हरियाणा के रतिया क्षेत्र की निवासी है और शादीशुदा है। वह दो बच्चों की मां बताई जा रही है।बताया गया कि महिला अपनी बुआ के घर बीरण (भिवानी) गई थी, जहां उसकी मुलाकात युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।रिलेशनशिप’ में रहने के लिए राजगढ़ थाने पहुंचे।।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा पुलिस को सूचना दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur