Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप


Ratanagarh dowry death case police investigation hospital mortuary

चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के बीरमसर गांव में गुरुवार को एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना के बाद मामला गंभीर हो गया और परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

YouTube video

मृतका के पिता समुद्रसिंह (सरदारशहर निवासी) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्री वसुंधरा कंवर की ससुराल पक्ष ने हत्या की है।

रिपोर्ट के अनुसार वसुंधरा की शादी 23 नवंबर 2019 को बीरमसर निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी।

दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देता था।

साथ ही स्कॉर्पियो कार की मांग की जा रही थी, जो पूरी नहीं होने पर वसुंधरा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा

उन्होंने बताया कि पुत्री के एक बच्ची को जन्म देने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई थी।

हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को ससुराल पक्ष ने वसुंधरा की हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

पुलिस के अनुसार मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur