Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या, आरोपी फरार

Police investigating murder case in Bamanwas village Jhunjhunu Rajasthan

आपसी विवाद ने ली जान, आरोपी फरार, गांव में तनाव

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

आपसी कहासुनी बनी हत्या की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और गांव के ही एक युवक अकरम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।

YouTube video

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ सीआई रणजीत सिंह सेवदा और पिलानी सीआई चंद्रभान सहित कई अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया,
“आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

जांच जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur