Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : झुंझुनू में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत

, ,

Video News : झुंझुनू में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Road accident site near Ojtu bypass Chirawa police investigation

चिड़ावा ओजटू बायपास पर सड़क हादसा

चिड़ावा शहर के ओजटू बायपास स्थित सांवरिया होटल के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चार महिलाएं खेत में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान वे सांवरिया होटल के पास एक खेत में चने के बूटे लेने के लिए उतरी थीं।


सड़क पार करते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं पहले ही सड़क पार कर चुकी थीं, जबकि चौथी महिला सड़क पार कर रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शारदा (पत्नी राजकुमार सोलंकी) निवासी वार्ड नंबर 4, चिड़ावा के रूप में हुई है।

हादसे के बाद शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल राजवीर, विकास डारा और प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा


पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट