Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : कार-डम्पर भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

, ,

Video News : कार-डम्पर भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

देर रात हुए हादसे से इलाके में मातम


Severely damaged car after fatal dumper collision near Sadulpur

चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

यह हादसा घणाऊ और खुड्डी गांव के बीच रात करीब 12 बजे हुआ, जहां एक कार और डम्पर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़ गए परखच्चे

YouTube video

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन डम्पर में जा फंसा।

हादसे में दोनों युवक कार के अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान:

  • कुलदीप पुत्र ईश्वरसिंह जागिड़ (25 वर्ष) निवासी घणाऊ
  • राजेश पुत्र हनुमान जागिड़ (23 वर्ष) निवासी अजीतपुरा, थाना भिरानी, जिला हनुमानगढ़

के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजेश अपनी ननिहाल घणाऊ गांव में रहता था।

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

बाद में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।

इलाके में शोक की लहर

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दो युवकों की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur