Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : सालासर में श्रद्धालु-बाउंसर विवाद: वीडियो वायरल, अब माफी का सच

, ,

Video News : सालासर में श्रद्धालु-बाउंसर विवाद: वीडियो वायरल, अब माफी का सच

Salasar Balaji temple controversy crowd and security staff incident

एकतरफा खबरों का आरोप लगाते मंदिर कमेटी ने रखी अपनी बात

चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित सालासर बालाजी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया।

YouTube video

वीडियो बनाने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए कुछ श्रद्धालु लाइन में लगकर दर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान एक श्रद्धालु ने मंदिर के अंदर वीडियो बनाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि एक बाउंसर ने उसका मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद बहस और धक्कामुक्की शुरू हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर कई बाउंसर मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई।

श्रद्धालुओं ने लगाए आरोप

श्रद्धालुओं का आरोप है कि
वीआईपी दर्शन करने वाले लोग वीडियो बनाते हैं, लेकिन आम श्रद्धालुओं को रोका जाता है।

कुछ महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि
मंदिर में काले कपड़ों में लोग गुंडागर्दी करते हैं और मारपीट करते हैं।

मंदिर कमेटी ने जारी किया बयान

विवाद बढ़ने के बाद बालाजी मंदिर प्रबंधन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर घटना का दूसरा पक्ष सामने रखा।

कमेटी के अनुसार,
सोशल मीडिया पर चल रही खबर एकतरफा और अधूरी है।

CCTV देखने के बाद बदला मामला

कमेटी ने बताया कि मामले में आरोप लगाने वाले श्रद्धालुओं से सालासर पुलिस थाने में बातचीत हुई।
CCTV फुटेज देखने के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

श्रद्धालुओं ने मांगी माफी

प्रबंधन कमेटी के मुताबिक संबंधित श्रद्धालुओं ने पुलिस थाने में माफी मांगी है।
इसका वीडियो भी सामने आया है।

महिला गार्ड से मारपीट का दावा

कमेटी ने यह भी दावा किया कि इस घटना में महिला गार्ड के साथ मारपीट हुई थी।
इससे जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं। मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन के प्रयासों से मामले के निस्तारण की बात सामने आई है

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur