Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर ने मांगी सार्वजनिक माफी

, ,

Video News : मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर ने मांगी सार्वजनिक माफी

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में चला धरना, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ समझौता


Doctor apologizes publicly after patient death controversy in Sardarshahar

चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में राजकीय उपजिला अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर के सरकारी आवास पर इलाज के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद विवाद गहरा गया।

रायपुरिया निवासी रामलाल नाई (60) सांस की बीमारी के चलते डॉ. चंदन मोठसरा को दिखाने पहुंचे थे।


परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

YouTube video

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के कहने पर वहां मौजूद एक युवक ने मरीज को इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने, समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए।


“जहां शिकायत करनी है कर दो” कहने का आरोप

परिजनों का दावा है कि जब उन्होंने मरीज की हालत को लेकर सवाल पूछे तो डॉक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

आरोप है कि डॉक्टर ने कहा, “जहां शिकायत करनी है कर दो।” इसके बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।


अस्पताल में धरना, बड़ी संख्या में लोग जुटे

घटना के बाद राजकीय अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

नारायणी सेना, भाजपा नेताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज होने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दी।


डॉक्टर ने मांगी सार्वजनिक माफी

बढ़ते विवाद और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में डॉ. चंदन मोठसरा ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

उन्होंने भविष्य में किसी भी मरीज और परिजन के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करने का वचन दिया।


अस्पताल प्रशासन ने सुधार का दिया भरोसा

अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने घटना पर दुख जताते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


परिजन संतुष्ट, समाप्त हुआ धरना

डॉक्टर की सार्वजनिक माफी और प्रशासन के आश्वासन के बाद मृतक रामलाल के परिजन संतुष्ट हुए।

इसके बाद अस्पताल परिसर में चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur