Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Video News : भीषण सड़क हादसा: झुंझुनू में स्कूली बच्चों की बुलेरो टक्कर

, ,

Video News : भीषण सड़क हादसा: झुंझुनू में स्कूली बच्चों की बुलेरो टक्कर

School Bulero collides with camper in Mandrela, children injured

हादसे में पांच बच्चों को हल्की चोट, एक व्यक्ति गंभीर

झुंझुनू जिले के चिड़ावा क्षेत्र में मंड्रेला थाना क्षेत्र के नालवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे स्कूली बच्चों से भरी बुलेरो और तेज रफ्तार कैम्पर के बीच जोरदार टक्कर हुई।

हादसे में करीब पांच स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया।

YouTube video

हादसे का क्रम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेरो गाड़ी बच्चों को छोड़ते हुए लाम्बा से नालवा होते हुए दिलालपुर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान मंड्रेला की तरफ से आ रही कैम्पर गाड़ी बगड़ चौराहे के पास तेज रफ्तार में संतुलन खोकर सीधे स्कूल वाहन में टकरा गई।

तुरंत राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों और व्यक्ति को तुरंत मंड्रेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं, अन्यथा यह हादसा और बड़ा हो सकता था।

कारण और सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि कैम्पर गाड़ी की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण थी।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बगड़ चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur