Hindi News / Video Gallery (वीडियो गैलरी) / Viral Video News : खर्चा कर भीड़ जुटाने वालो पर तंज!

, ,

Viral Video News : खर्चा कर भीड़ जुटाने वालो पर तंज!

Former MLA Shubhkaran Chaudhary speaking at Udaipurwati birthday event

जन्मदिन कार्यक्रम का वीडियो वायरल, भीड़ जुटाने के लिए खर्च करने वालो पर तंज या फिर यू ही ?

झुंझुनूं/ उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में चौधरी अपने कार्यक्रम में जुटी भीड़ को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं, जिसे कई लोग भीड़ जुटाने के लिए पैसे खर्च करने वालों पर तंज के रूप में देख रहे हैं।

YouTube video

“मुझे एक पैसे का भी पता नहीं”

वायरल वीडियो में शुभकरण चौधरी कहते हुए नजर आ रहे हैं

टेंट भी लगा होगा, ढप पार्टी भी आई होगी, खाना भी हुआ होगा… मैं कसम उठाकर कहता हूं कि मुझे एक पैसे का भी नहीं पता। उदयपुरवाटी की जनता के सिवा कौन करता है।

कार्यकर्ताओं के खर्च का भी किया जिक्र

वीडियो में चौधरी आगे कहते हैं कि चुनाव के बाद आज तक कोई भी कार्यकर्ता यह नहीं कहता कि उसके दस रुपये भी लगे हों

उन्होंने कहा कि उन्हें उदयपुरवाटी की जनता से इतना स्नेह और आशीर्वाद मिला है

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है

कई लोग इसे अपनी जन शक्ति का प्रदर्शन करने वाले खर्चा कर भीड़ जुटाने वालो पर तंज के रूप में भी देख रहे है।